LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

3 Policeman line Attached: प्रधान आरक्षक समेत 3 पर गिरी गाज, SP ने इस वजह से किया लाइन अटैच

3 Policeman line Attached : सक्ती : सक्ती जिले के एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों पर गाज गिरी है। कार्य मे लापरवाही बरतने पर जैजैपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रवण खूंटे, डभरा में पदस्थ दो आरक्षक किशोर साहू व अनिल श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी अंकिता शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।

नई एसपी के आने के बाद जारी है कार्रवाई

बता दें कि, सक्ती जिले में जब से नई एसपी अंकिता शर्मा आई है तब से पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। लगातार कार्य के प्रति लापरवाही करने पर कार्रवाई देखने को मिल रही है। दरअसल जैजैपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रवण खूंटे, डभरा में पदस्थ दो आरक्षक किशोर साहू व अनिल श्रीवास के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी।

3 Policeman line Attached

इस पर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें को संज्ञान में लेकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी अंकिता शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि चाहे कोई भी हो कार्य में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कुछ दिन पहले भी 5 आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।

3 Policeman line Attached: प्रधान आरक्षक समेत 3 पर गिरी गाज, SP ने इस वजह से किया लाइन अटैच

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles