ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रायपुर एम्बुलेस में मिला 3 क्विंटल गांजा

रायपुर एम्बुलेस में मिला 3 क्विंटल गांजा / रायपुर। राजधानी रायपुर में एम्बुलेस से 3 क्विंटल गांजा जब्त की गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की डूमर तालाब चाणक्य स्कूल टर्निग के पास एक एम्बुलेस खडी थी, जिसमे वाहन चालक मिलाकर चार व्यक्ति है।

उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा है, सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा चालक मौके पर पकडा गया।

ALSO READ- CG DHAN KHARIDI BONUS: धान खरीदी और BONUS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज खुंटे पिता कृष्णलाल खुंटे उम्र 22 साल साकिन ग्राम डोंगियाभाठा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ का होना बताया तथा अपने भागे हुए साथी का नाम गोलू चन्द्रा तथा अन्य दो का नाम मालूम नही होना बताया।

वाहन को चेक करने पर उसमे 72 पैकेट ब्राऊन कलर के रेपर से सील पैक मादक पदार्थ गांजा भरा होना पाया गया।

उक्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछने पर गांजा को उडिसा से लाना तथा बलौदाबाजार से अन्य राज्य अपने फरार साथी गोलू चन्द्रा निवासी ग्राम सलौनी कला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के साथ मिलकर ले जाना बताया।

ALSO READ- पहली शादी के भी दूसरी से शादी, फिर छोड़ देने की धमकी देकर 10 लाख रुपए लिए … पीड़ित महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट

मौके पर आरोपी चालक के कब्जे से एक एम्बुलेस कमांक सीजी-04/ एच.डी.- 8385 में 72 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 364. 300 किलो ग्राम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कमांक 00/2023 धारा 20 (ख) एन. डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, मौके से फरार आरोपियो के संबंध में तस्दीकी किया जाता है।

आरोपी: सुरज खूटे पिता कृष्णलाल खुटे उम्र 22 साल निवासी ग्राम डोंगियाभाठा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

रायपुर एम्बुलेस में मिला 3 क्विंटल गांजा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles