ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्य

36 यात्रियों की मौत: BIG ब्रेकिंग- खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 36 लोगों की मौके पर ही मौत, PM ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के डोडा से भयानक बस हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक यात्रियों से पूरी भरी बस ही खाई में जा गिरी है। इस हादसे में अब तक बस में यात्रा कर रहे 36 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ALSO READ- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: दीपावली के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को सालाना ₹15000 देने का ऐलान

55 यात्री सवार थे

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस में 55 यात्री सवार थे और यह बस जम्मू से किश्तवाड़ की ओर जा रही थी। हालांकि, रास्ते में असर क्षेत्र में ही बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। प्रशासन द्वारा घायल यात्रियों को डोडा जिले के सरकारी अस्पताल और किश्तवाड़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ALSO READ- T S SINGHDEO STATEMENT : बस्तर में कांग्रेस जीतेगी 20 में 16 सीट, CM फेस को लेकर टीएस सिंहदेव ने कही ये बात

पीएम ने की मुआवजे की घोषणा

डोडा में हुए बस हादसे पर पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। पीएम ने आगे बताया कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलो को 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह संपर्क में 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि अस्सर क्षेत्र में बस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। अधिक घायलों को स्थानांतरित करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्था की जाएगी। आवश्यकतानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।

ALSO READ- BRIJMOHAN AGRAWAL ATTACK VIDEO: बृजमोहन अग्रवाल पर हमले का VIDEO आया सामने, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल बोले- प्रचार के दौरान मुझ पर हमला किया गया

कैसे हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे की वजह बस का ओवरलोड होना था इसके अलावा बस चालक के नियंत्रण खो देने की भी खबर सामने आ रही है। इस बस हादसे में मौत का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

36 यात्रियों की मौत: BIG ब्रेकिंग- खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 36 लोगों की मौके पर ही मौत, PM ने जताया शोक

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles