LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

शिक्षा विभाग के 4 अधिकारी सस्पेंड: CG ब्रेकिंग – 50 करोड़ का मामला

शिक्षा विभाग के 4 अधिकारी सस्पेंड : रायपुर- स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बिना टेंडर किए करोड़ों की सामग्री खरीदी करने वाले 4 जिला शिक्षा अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है,

दरअसल ये पूरा मामला साल 2020 से 2023 के बीच का है। कोरोना काल के दौरान बिना टेंडर के 5 जिले बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, मुंगेली और सूरजपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार कर करोड़ों की सामग्री खरीदी की थी। जिस पर भ्रष्टाचार की आशंका जताई गई।

सदन में मामला उठाए जाने के बाद विभागीय मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में ये खरीदी 36 करोड़ 51 लाख 87,918 रुपए की है और वह 5 जिलों की खरीदी है।मंत्री ने ये बात मानी कि खरीदी के लिए इंडस्ट्री डिपार्टमेंट से डीईओ को छूट लेनी थी।

जिसे नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल था इसलिए कलेक्टर की अनुमति से इमरजेंसी में इन्होंने खरीदी की है। इतनी बड़ी खरीदी करने के लिए जिस प्रकार के नियमों का पालन करना चाहिए जिनकी अनुमति लेना चाहिए, वह अनुमतियां नहीं ली गई है। इसलिए इसके लिए यह भी माना गया है कि जो पांच जिला शिक्षा अधिकारी है।

सूरजपुर, मुंगेली, बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव इन 5 जगह पर 36 करोड़ रुपए की लगभग खरीदी की गई और उनको यह माना गया कि उन्होंने बिना अनुमति के खरीदी की गई। इसलिए वह दोषी है और उसमें से बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड किया गया है।

शिक्षा विभाग के 4 अधिकारी सस्पेंड : CG ब्रेकिंग – 50 करोड़ का मामला

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles