ब्रेकिंग न्यूज़नौकरी और कर्मचारीराज्य

7th Pay Commission Table: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी, मिलेगा 8 महीने का एरियर

7th Pay Commission Table : गांधीनगर: 7th Pay Commission Table लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को आखिरकार सरकार ने होली की सौगात दे ही दी। सरकार ने होली से पहले DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 8 महीने का एरियर भी भुगतान करने का फैसला किया है। यानि सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2023 से मिलेगा।

7th Pay Commission Table मिली जानकारी के अनुसार गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला ले लिया और इस संबंध में कभी भी आदेश जारी किया जा सकता है। सरकार के इस फैसले से 4.45 लाख कर्मचारियों और 4.63 लाख वेतनभोगियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इसके साथ ही सरकार ने 8 महीने के बकाया का एरियर भी तीन किश्तों में देने का फैसला किया है।

7th Pay Commission Table :

वहीं, सरकार ने कर्मचारियों के हित को देखते हुए तय किया है कि उनके एनपीएस अकाउंट में भी अपनी तरफ से अधिक अंशदान जमा किए जाएंगे। कर्मचारी पहले की तरह 10 फीसदी अंशदान देंगे तो राज्य सरकार 14 पर्सेंट अंशदान देगी। साथ ही राज्य सरकार ने 10 दिन के एलटीसी के बदले नकदी भुगतान की गणना अब सातवें वेतन आयोग के हिसाब से करने का फैसला किया है। अभी तक यह छठे वेतन आयोग के हिसाब से मिलता था।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles