ब्रेकिंग न्यूज़

7th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 4% वृद्धि, CM ने किया ऐलान

7th Pay Commission : साल 2023 को अब चंद ही दिन बचे हुए है। नया साल 2024 आने वाला है। नए साल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। सीएम ने घोषणआ करते हुए कहा कि नए साल से पहले 4 प्रतिशत भत्ते का लाभ दिया जाएगा। इसका लाभ पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा इसकी जानकारी सीएम ममता बनर्जी ने गुरूवार को दी।

ALSO READ – राजधानी में व्यापारी पर दिनदहाड़े चली गोली, पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ़्तार

4 फीसदी बढ़ेगा डीए

मैं घोषणा करती हूं कि राज्य सरकार के सभी 14 लाख कर्मचारियों, सभी स्कूलों, कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सभी सरकारी उपक्रमों के कर्मियों और पेंशनभोगियों को एक जनवरी, 2024 से चार प्रतिशत डीए की एक और किस्त मिलेगी ।

राज्य सरकार पर इतना बढ़ेगा अतिरिक्त खर्च

डीए की बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार को 2,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा।हमारे लिए डीए अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक है। कर्मचारियों की भलाई को ध्यान में रखते हुए, हम डीए में 4% की बढ़ोतरी कर रहे हैं। सीएम बनर्जी ने ये घोषणा पार्क स्ट्रीट इलाके में ‘कोलकाता क्रिसमस कार्निवल 2023’ के उद्घाटन में शामिल होने पहुंची थी वहां की।

ALSO READ – CG बीजेपी के 9 कैबिनेट मंत्री: CM साय ने की कैबिनेट बैठक

10 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता

इस 4 फीसदी वृद्धि के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए 10 फीसदी हो गया है, जो केन्द्रीय कर्मचारियों से 36 फीसदी कम है ,क्योंकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में 46 फीसदी डीए मिलता है, यह दरें कई राज्यों में भी लागू है।

7th Pay Commission : कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 4% वृद्धि, CM ने किया ऐलान

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP