अपराधछत्तीसगढ

CG Gang Rape Case: रक्षाबंधन के दिन महिला का गैंगरेप, 10 से ज्यादा युवकों ने बनाया बंधक फिर… महिला का किया बारी-बारी से बलात्कार…

CG Gang Rape Case: रक्षाबंधन के दिन महिला का गैंगरेप, 10 से ज्यादा युवकों ने बनाया बंधक फिर… महिला का किया बारी-बारी से बलात्कार…

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। इस वारदात में एक दर्जन से अधिक आरोपी शामिल है। बताया जा रहा है कि महिला को कई घंटों तक बंधक बनाया फिर….

CG Gang Rape Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आदिवासी महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। बताया जा रहा अब तक करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें कुछ आरोपी नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। बतया जा रहा है कि आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में रक्षाबंधन की शाम रायगढ़ जाने निकली 27 वर्षीय महिला को कुछ युवकों के द्वारा बलपूर्वक उठाकर तालाब की ओर ले गए और सामुहिक दुष्कर्म किया। इस घटना में एक दर्जन से भी अधिक युवकों के द्वारा अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना जानकारी दी। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को पीड़िता व परिजन पुसौर थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अभी तक पुलिस ने कसाईपाली, घुटकूपाली और सोडकेला के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

CG Gang Rape Case: वारदात में महिला का दोस्त शामिल
इस हैवानियत में महिला का दोस्त भी शमिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। इसी दौरान सूनसान जगह बलपूर्वक ले जाकर उसने पहले रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles