LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Balrampur Case: TI समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में बड़ा एक्शन… 7 और पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किए गए लाइन अटैच

Balrampur Case : बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस कस्टडी में एक युवक, गुरूचरण मंडल, की मौत के मामले में एसपी ने कठोर कार्रवाई की है। कोतवाली थाने में तैनात एक प्रधान आरक्षक और 7 आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है। इससे पहले टीआई और एक आरक्षक को निलंबित किया गया था, जिससे कुल 11 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

घटना की जानकारी: 24 अक्टूबर को 30 वर्षीय गुरूचरण मंडल, जो स्वास्थ्य विभाग में प्यून थे, को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने लॉकअप के बाथरूम में आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में बवाल मच गया। स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। कई लोगों ने राष्ट्रीय हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। Balrampur Case

ALSO READ- CG Balrampur Violence: ASP के उपर पत्थरों से हमला, जान बचाकर भागना पड़ा एएसपी और पुलिसकर्मियों को चप्पल से पीटा …पुलिस कस्टडी में मौत के बाद बवाल

एएसपी निमिषा पांडे पर हमला: भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में एएसपी निमिषा पांडे पर महिलाओं ने हमला किया, जिसमें एक महिला उन्हें चप्पल से मारती हुई भी दिखाई दी। इस दौरान निमिषा घायल हो गईं और दो बार गिर पड़ीं।

Related Articles