Raipur Latest News: रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सिलतरा चौकी क्षेत्र में निर्माणाधीन प्लांट का कुछ हिस्सा अचानक ढह गया। इस दर्दनाक घटना में कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 6 से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। Raipur Latest News
ALSO READ- Chaitanya Baghel Latest News : चैतन्य बघेल को लगा जोरदार झटका, ED के बाद अब ACB ने किया गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर प्लांट के निर्माण कार्य में व्यस्त थे। अचानक प्लांट का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और कई मजदूर उसके मलबे में दब गए। घायल मजदूरों को तुरंत स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है और आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।
हालांकि मृतकों की आधिकारिक संख्या को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरी स्थिति की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
ALSO READ- Govt Employee Salary News: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, समय से पहले मिलेगा इस महीने का वेतन
👉 यह हादसा न केवल मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर भी बड़ा सवालिया निशान लगाता है।
Raipur Latest News: राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरा, कई मजदूरों की मौत – 6 से 7 घायल, मची अफरातफरी