ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ

mausam ki jankari: विदाई से पहले मानसून मचाएगा तांडव, बढ़ती ठंड के बीच कुछ जिलों में होगी बारिश — अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज

mausam ki jankari रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसून की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 24 घंटों में प्रदेश से पूरी तरह विदा हो सकता है। वहीं, राज्य के कई इलाकों में अब ठंड की दस्तक महसूस होने लगी है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। mausam ki jankari

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब लगभग थमने वाला है और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार अब भी बने हुए हैं।

ALSO READ- दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को खुशखबरी, 17 और 18 अक्टूबर को मिलेगा अग्रिम वेतन — मुख्यमंत्री साय की पहल पर हुआ फैसला

इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश mausam ki jankari

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा समेत लगभग 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहा, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा देखने को मिली। राजधानी रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

ठंड ने दी दस्तक, गिरा तापमान

मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही अब सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आने वाले 5 से 7 दिनों तक हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है, तो अगले कुछ दिनों में पूरी तरह मानसून की विदाई हो जाएगी।

विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और बिना आवश्यक कार्य के खुले स्थानों पर ना जाने की अपील की है। वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंडी हवाओं और साफ आसमान के साथ मौसम में बदलाव साफ तौर पर महसूस होगा।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles