
CG News सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक ऑटो ड्राइवर ने महिला से किस मांगने पर मना करने के बाद पहले दुष्कर्म की कोशिश की और फिर बेरहमी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। घटना सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
शादीशुदा महिला के साथ कथावाचक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, पति ने की पिटाई — चोटी तक काटी, वायरल हो रहा VIDEO
महिला से दुष्कर्म की कोशिश और फिर हत्या
जानकारी के अनुसार, रविवार 26 अक्टूबर की सुबह लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। गांव के स्कूल के पास गड्ढे में महिला की लाश पड़ी थी। शुरुआत में यह हादसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे मामले का दिल दहला देने वाला सच सामने आया। महिला के साथ पहले दुष्कर्म की कोशिश की गई और विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! एक दिन की तेजी के बाद फिर लुढ़का गोल्ड, जानें आज का नया रेट
सब्जी बेचने जाती थी महिला, रात को नहीं लौटी घर
मृतका की पहचान सुरमिला राजवाड़े (37 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम सोनवाही की रहने वाली थी और सब्जी बेचने का काम करती थी। रोजाना की तरह 25 अक्टूबर को भी वह अंबिकापुर सब्जी बेचने के लिए गई थी। लेकिन रात 9 से 10 बजे तक भी वह घर नहीं लौटी।
उसका पति हुकुम साय राजवाड़े हर रात सोनवाही चौक पर उसे लेने जाता था, लेकिन उस रात पत्नी का कोई पता नहीं चला। देर रात तक इंतजार करने के बाद अगले दिन उसने पत्नी की तलाश शुरू की। तभी स्कूल के पास गड्ढे में सुरमिला की लाश मिली।
Raigarh News: श्री राम मंदिर में मूर्तियों से तोड़फोड़, श्री राम, सीता माता और हनुमान जी की मूर्ति को उखाड़कर नाली में फेंका, लोगों में आक्रोश — पुलिस ने शुरू की जांच
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म की कोशिश की गई थी और विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
इस खुलासे के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच की दिशा बदल दी। इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच और लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि महिला आखिरी बार एक ऑटो में बैठी हुई देखी गई थी।

आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस ने संदिग्ध ऑटो ड्राइवरों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंच गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल कुशवाहा है। वह सरगुजा जिले के ग्राम रजबांध सलका का रहने वाला है और वर्तमान में जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में रह रहा था।
‘KISS’ मांगने पर महिला ने किया विरोध, दी जान से मारने की धमकी
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह शराब के नशे में था। रात करीब 10:30 बजे अंबिकापुर से लौटते समय सुरमिला राजवाड़े को ऑटो में बैठाकर ला रहा था। ऑटो में पीछे सामान भरा हुआ था, इसलिए महिला आगे की सीट पर बैठी थी।
रास्ते में उसकी नीयत खराब हो गई। सोनवाही चौक के पास पहुंचने पर उसने महिला से ‘किस’ मांगी। महिला ने इंकार किया और ऑटो से उतरकर भागने लगी। तभी आरोपी ने उसे पकड़ा और जबरदस्ती की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया और कहा कि वह यह बात सबको बता देगी, तो आरोपी ने गुस्से में उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
जज के घर में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के जेवर पार — सुबह गईं ड्यूटी पर, दोपहर में चोरों ने बोला धावा….कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
वारदात के बाद आरोपी फरार, लेकिन ज्यादा देर नहीं छिप सका
हत्या के बाद आरोपी ने महिला के शव को गड्ढे में फेंक दिया और ऑटो लेकर भाग निकला। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी की और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को कुछ ही दिनों में पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, “आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। उसने दुष्कर्म का प्रयास किया और असफल होने पर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ हत्या (धारा 302) और दुष्कर्म के प्रयास (धारा 376/511) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।”
CG Patwari Arrested: रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार — किसान से ₹1.80 लाख लेते एसीबी ने पकड़ा, ऑपरेटर भी चढ़ा हत्थे, मचा हड़कंप
गांव में मातम और गुस्सा
इस घटना के बाद सोनवाही और आसपास के गांवों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
CG News: ऑटो ड्राइवर ने महिला से मांगा KISS, न देने पर महिला की हत्या — फिर ड्राइवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, फिर गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट



















