LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

Raigarh News: श्री राम मंदिर में मूर्तियों से तोड़फोड़, श्री राम, सीता माता और हनुमान जी की मूर्ति को उखाड़कर नाली में फेंका, लोगों में आक्रोश — पुलिस ने शुरू की जांच

Raigarh News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की घटना अभी थमी भी नहीं थी कि अब रायगढ़ जिले से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायगढ़ के घरघोड़ा नवापारा स्थित श्री राम मंदिर में अराजक तत्वों ने मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की है। श्री राम, लक्ष्मण, सीता माता और हनुमान जी की मूर्तियों को खंडित कर नाली में फेंक दिया गया। Raigarh News

 शादीशुदा महिला के साथ कथावाचक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, पति ने की पिटाई — चोटी तक काटी, वायरल हो रहा VIDEO

राम मंदिर में तोड़फोड़, लोगों में रोष

बुधवार को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मंदिर में हुई इस तोड़फोड़ से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। लोग अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

ram mandir nali me faka
श्री राम, सीता माता और हनुमान जी की मूर्ति को उखाड़कर नाली में फेंका

थाने में शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। श्री राम मंदिर समिति की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

mandir toda
श्री राम मंदिर में तोड़फोड़

राजधानी रायपुर में भी तोड़ी गई थी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की मूर्ति

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर में भी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की गई थी। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक के पास हुई थी। इस मामले में आरोपी मनोज कुर्रे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। जांच में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था और नशे की हालत में प्रतिमा खंडित कर दी थी।

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! एक दिन की तेजी के बाद फिर लुढ़का गोल्ड, जानें आज का नया रेट

लोगों की मांग – जल्द हो सख्त कार्रवाई

रायगढ़ की इस नई घटना के बाद लोगों में रोष फैल गया है। स्थानीय संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

PM Modi in Rajya Utsav 2025: PM मोदी के सिक्योरिटी की कमान ADG दीपांशु काबरा को.. 70 SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, 100 IPS से ज्यादा रैंक के अधिकारी और 2000 से ज्यादा जवानों की भी तैनाती

Raigarh News: श्री राम मंदिर में मूर्तियों से तोड़फोड़, श्री राम, सीता माता और हनुमान जी की मूर्ति को उखाड़कर नाली में फेंका, लोगों में आक्रोश — पुलिस ने शुरू की जांच

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles