LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

Bilaspur Golikand Case Update: बिलासपुर गोलीकांड को लेकर बड़ा खुलासा, कांग्रेस नेता समेत दो और लोग गिरफ्तार

Bilaspur Golikand Case Update बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुई मस्तूरी फायरिंग केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान और देवेश सुमन को गिरफ्तार किया है। जांच में दोनों की वारदात की साजिश में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है। इससे पहले पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 9 हो गई है।

ALSO READ- Bilaspur Golikand: मस्तूरी गोलीकांड में बड़ा खुलासा, कांग्रेस नेता ने ही चलवाई थी गोली, सात आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार…

क्या है पूरा मामला?

28 अक्टूबर की देर शाम मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। हमले में मौके पर मौजूद मुड़पार के पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ में और उनके रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह के पैर में दो गोलियां लगी थीं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

>> ऑटो ड्राइवर ने महिला से मांगा KISS, न देने पर महिला की हत्या — फिर ड्राइवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, फिर गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट

साजिश का मास्टरमाइंड कौन?

इस फायरिंग की साजिश का मुख्य आरोपी कांग्रेस से निष्कासित नेता विश्वजीत अनंत है। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते विश्वजीत ने इस वारदात की योजना बनाकर शूटरों को हमला करने भेजा था। जांच के दौरान अब कांग्रेस नेता अकबर खान और देवेश सुमन की भूमिका भी सामने आई है।

bilaspur goli kand

अब तक की कार्रवाई

  • कुल गिरफ्तार आरोपी – 9
  • पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी – विश्वजीत अनंत समेत 7 लोग
  • अब गिरफ्तार हुए – कांग्रेस नेता अकबर खान और देवेश सुमन
  • हमले में दो लोग घायल – चंद्रकांत सिंह और राजकुमार सिंह

>> New rules from 1 November: 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम: आधार, बैंक नॉमिनी, GST और पेंशन तक, जानें पूरा विवरण

आगे की कार्रवाई

पुलिस दोनों नए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। वारदात में इस्तेमाल हथियारों और हमलावरों के नेटवर्क को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles