ब्रेकिंग न्यूज़

hair fall ko kaise roke: हेयर फाॅल से परेशान! इन 5 सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल, बाल झड़ना होगा बंद और बढ़ेगी डेंसिटी

hair fall ko kaise roke / Foods To Prevent Hair Fall: कम उम्र में बालों का झड़ना या उनकी डेंसिटी का कम होना किसी भी व्यक्ति के लिए परेशान करने वाला अनुभव होता है। बाल सिर्फ हमारी खूबसूरती नहीं बढ़ाते बल्कि आत्मविश्वास का भी प्रतीक होते हैं। ऐसे में अगर हेयर फॉल बढ़ जाए तो व्यक्ति अंदर से असुरक्षित महसूस करने लगता है। इसलिए बालों के झड़ने से पहले ही उनकी देखभाल शुरू करना जरूरी है। जानिए किन 5 सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप बालों को झड़ने से रोक सकते हैं

hair fall ko kaise roke
hair fall ko kaise roke

1. बादाम — बायोटिन का बेस्ट नेचुरल सोर्स hair fall ko kaise roke

अगर आप बालों की सेहत को लेकर सचेत हैं, तो बादाम को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।
बादाम बायोटिन से भरपूर होता है, जो कैरोटीन के उत्पादन को बढ़ाता है।
कैरोटीन एक प्रोटीन है जो बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से रोकता है।
सिर्फ बादाम खाना ही नहीं, इसका तेल स्कैल्प पर लगाने से भी बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

ALSO READ- Delhi Red Fort LIVE: पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट, NIA-NSG की टीम मौके पर हुई रवाना, 8 की मौत….लाल किले के पास जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

2. आंवला — नेचुरल हेयर रीजनरेटर

आंवला को बालों का प्राकृतिक टॉनिक कहा जाता है।
यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और बालों की जड़ों को मजबूती देता है।
आंवला DHT ब्लॉकर फूड है, जो पुरुषों में गंजेपन के मुख्य कारण डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) को रोकने में मदद करता है।
नियमित आंवला सेवन से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।

3. गाजर — विटामिन A और बायोटिन से भरपूर

गाजर बालों को घना बनाए रखने के लिए बेहद उपयोगी है।
इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन, शरीर में जाकर विटामिन A बनाता है जो हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है।
हर दिन 100 ग्राम गाजर का सेवन बालों की मजबूती और चमक बनाए रखने के लिए पर्याप्त है।

4. करी पत्ते — जड़ों को बनाते हैं मजबूत

करी पत्ते न सिर्फ बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद हैं बल्कि झड़ने से भी रोकते हैं।
इन्हें सुबह खाली पेट चबाकर खाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
करी पत्तों में मौजूद विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को भीतर से पोषण देते हैं और उनकी डेंसिटी बढ़ाते हैं।

5. छाछ — डाइजेशन और हेयर हेल्थ दोनों में फायदेमंद

छाछ (मठा) प्रोबायोटिक और लैक्टिक एसिड से भरपूर होती है, जो पाचन को सुधारती है।
जब पाचन अच्छा रहेगा तो शरीर भोजन से सभी पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित करेगा।
छाछ पीने से शरीर की गर्मी भी कम होती है, जिससे हेयर फॉल कम होता है।
लंच के साथ रोजाना एक गिलास छाछ पीना हेयर हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक है।

Expert Tip : hair fall ko kaise roke

हेयर फॉल से बचने के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं, तनाव कम करना, पर्याप्त नींद लेना और स्कैल्प की नियमित मसाज भी जरूरी है।

 

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

HOMEVIDEOWP