छत्तीसगढ

Raipur news: रायपुरवासी ध्यान दें ! शास्त्री चौक से जयस्तंभ तक 27 नवम्बर से होगा वन-वे, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Raipur news

Raipur news रायपुर। राजधानी में स्काई वॉक का निर्माण कार्य प्रारंभ है। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं दंडाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 27 नवम्बर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक, तथा शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर, रात्रि 10.00 बजे से सुबह 06.00 बजे तक एक माह के लिए एकांकी मार्ग (वन वे) किया जा रहा है।

ALSO READ – Dharmendra Passes Away : नहीं रहे Dharmendra

प्रथम 15 दिन शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर मार्ग तथा अगले 15 दिन शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक एकांकी मार्ग (वन-वे) होगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि एकांकी मार्ग किए जाने के लिए बंद मार्ग के प्रवेश एवं निर्गम स्थान पर पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टिव बेरिकेट्स लगाना सुनिश्चित करेंगे, वाहनों को परिवर्तित करने एवं यातायात संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में गार्ड्स की व्यवस्था करेंगे एवं बंद मार्ग के प्रारंभ एवं अंत में एकांकी मार्ग का सूचना बोर्ड भी प्रदर्शित करेंगे।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *