LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Nagar nigam : मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध… उल्लंघन पर होगी जप्ती कार्रवाई

Nagar Nigam

Nagar nigam : रायपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी 2026 के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र में मांस-मटन विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है |

ALSO READ – mohit sahu controversy: Chhollywood actor Mohit Sahu ने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, उज्जैन में शादी, रायपुर आने के बाद मुकरने का आरोप….Video Viral…

रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि इन दोनों पावन अवसरों पर नगर निगम क्षेत्र के सभी पशु वधगृह एवं मांस-मटन विक्रय की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

नगर निगम के सभी जोनों में जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक लगातार निगरानी करेंगे। यदि कोई दुकानदार या होटल संचालक प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन का विक्रय करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सामग्री जप्ती सहित यथोचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ –EXPOSED ! महिला शौचालय का बोर्ड लेकिन अंदर Gents शौचालय बना दिया: 71 लाख का तहसील भवन बना भ्रष्टाचार की मिसाल, 3.5 महीने में ही टपकने लगी छत

महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंध आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि इन राष्ट्रीय एवं पुण्य तिथियों की गरिमा बनी रहे।

Nagar nigam : मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध… उल्लंघन पर होगी जप्ती कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *