LIVE UPDATE
छत्तीसगढ

बसंत अग्रवाल ने आरोपों को बताया निराधार, धार्मिक छवि को खराब करने का प्रयास

रायपुर। बसंत अग्रवाल ने आज एक पत्रकारवार्ता आयोजित कर अपने ऊपर मीडिया और सोशल मीडिया में चल रहे आरोपों को एक सोची-समझी और राजनीति से प्रेरित साजिश बताया है। इन सभी खबरों का पुरजोर खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी छवि धूमिल करने वाले सभी लोगों को जल्द ही कानूनी नोटिस भेजा जाएगा।

ALSO READ- बसंत अग्रवाल कौन – भू-माफिया या समाज सेवक ? गिरौद के किसानों ने लगाया जमीन हड़पने का लगाए आरोप…

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बसंत अग्रवाल ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया हो। इससे पहले भी बिना किसी तथ्य और जानकारी के मेरा नाम खराब करने का षड्यंत्र किया जा चुका है। यह एक सोची-समझी राजनीति से प्रेरित साजिश है।”

बसंत अग्रवाल ने कहा, मैं लगातार धर्म का काम कर रहा हूँ, जिसके कारण कुछ वामपंथी लोग परेशान हैं। जो लोग धर्म की आड़ में हमारी सनातन संस्कृति या धर्मगुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करेंगे, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। मेरे जीवन में सनातन धर्म और संस्कृति से बढ़कर कुछ भी नहीं है।”

बसंत अग्रवाल ने कहा, जो व्यक्ति मुझ पर आरोप लगा रहा है वह संगवारी ढाबा के आड़ अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसके विरुद्ध पुलिस ने भी कार्रवाई की है।

कहा, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने मुझ पर जो आरोप लगाया है वह बेबुनियाद है, यह उन्हें शोभा नहीं देता। बसंत अग्रवाल ने कहा कांग्रेस नेता पप्पू बंजारे, सीके नायक, सहित जिस-जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है, उन्हें जल्द ही लीगल नोटिस भेजा जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” इस पत्रकारवार्ता के माध्यम से बसंत अग्रवाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, इसके साथ ही मीडिया से अपील की है कि भ्रामक खबरों पर ध्यान ने दें, खबरें प्रसारित करने से पहले सत्यता जांच अवश्य कर लें।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *