LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

SDM Karun Dahariya Suspension: ग्रामीण की मौत के बाद कुसमी SDM निलंबित, अवैध खनन जांच में मारपीट का आरोप

ग्रामीण की मौत के बाद बड़ा एक्शन! बलरामपुर के कुसमी SDM करुण डहरिया सस्पेंड, अवैध खनन जांच में मारपीट का आरोप

Chhattisgarh SDM Suspend News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी सब डिवीजन में पदस्थ रहे एसडीएम करुण डहरिया को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। Chhattisgarh SDM Suspend News

मामला अवैध बॉक्साइट परिवहन की जांच के दौरान ग्रामीणों से कथित मारपीट और एक व्यक्ति की मौत से जुड़ा है।

आदेश में क्या कहा गया?

जारी आदेश के अनुसार, करुण डहरिया (रा.प्र.से. आरआर 2019, कनिष्ठ श्रेणी), डिप्टी कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कुसमी, जिला बलरामपुर–रामानुजगंज के नेतृत्व में ग्राम हंसपुर, थाना कोतबा क्षेत्र में बॉक्साइट के अवैध परिवहन की सूचना पर जांच के लिए टीम गई थी।

इस दौरान तीन ग्रामीणों—

  • राम उर्फ रामनरेश (62 वर्ष)
  • अजीत राम (60 वर्ष)
  • आकाश अग्रिया (20 वर्ष)

के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के बाद राम उर्फ रामनरेश की मृत्यु हो गई।

गिरफ्तारी और न्यायिक रिमांड

थाना कोतबा में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 115(2), 3(5) में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

16 फरवरी 2026 को करुण डहरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उन्हें जिला जेल रामानुजगंज में निरुद्ध किया गया है।

निलंबन का आदेश

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(2)(क) के तहत करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। साथ ही मूलभूत नियम 53 के अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ग्रामीण की मौत से बढ़ा मामला

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत हंसपुर में तीन ग्रामीणों की कथित पिटाई की गई थी, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में घटना स्थल से करीब 60 किलोमीटर दूर दूसरे थाने में रखा।

देर शाम FIR दर्ज करने के बाद आरोपियों को सिविल कोर्ट राजपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें रामानुजगंज जेल भेज दिया गया। मीडिया के सामने आरोपी एसडीएम को पेश नहीं किया गया।

SDM Karun Dahariya Suspension: ग्रामीण की मौत के बाद कुसमी SDM निलंबित, अवैध खनन जांच में मारपीट का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *