छत्तीसगढSPORTSब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RCB Vs MI IPL Match Raipur 2026: रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम, टिकटों की भारी डिमांड

IPL 2026 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 मई को RCB और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है।

RCB Vs MI IPL Match Raipur 2026 : Raipur में होने वाले IPL 2026 मुकाबलों को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले Mumbai Indians की टीम राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

टीम के साथ स्टार खिलाड़ी Rohit Sharma, Hardik Pandya और Suryakumar Yadav भी रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सभी खिलाड़ी सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की टीम शुक्रवार को मैदान में प्रैक्टिस करेगी।

ALSO READ- Suvendu Adhikari PA Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र नाथ रथ की गोली मारकर हत्या, BJP ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

इस बार Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में IPL 2026 के दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच 13 मई को RCB और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जाएगा।

दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। वहीं RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंच सकती है। मैच को लेकर शहर में अभी से क्रिकेट का माहौल देखने को मिल रहा है।

ALSO READ- IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

इधर मैच टिकटों की बिक्री शुरू होते ही फैंस में जबरदस्त होड़ मच गई है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला। कई यूजर्स को वेबसाइट हैंग होने की समस्या का सामना भी करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आधे से ज्यादा सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं।

वहीं RCB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा है कि टिकटों की बिक्री उनकी ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप के जरिए की जाएगी। टीम ने फैंस को सलाह दी है कि किसी अन्य प्लेटफॉर्म या अनधिकृत स्रोत से टिकट खरीदने से बचें।

ALSO READ- मासूम के साथ हैवानियत फिर हत्या: घर के बाहर खेल रही मासूम का अपहरण, दरिंदगी के बाद हत्या, इलाके में आक्रोश…

RCB Vs MI IPL Match Raipur 2026: रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम, टिकटों की भारी डिमांड

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *