अपराधछत्तीसगढदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Suvendu Adhikari PA Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र नाथ रथ की गोली मारकर हत्या, BJP ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

Suvendu Adhikari PA Murder

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्र नाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। BJP नेताओं ने TMC और अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कोलकाता में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा ने बड़ा रूप ले लिया है। पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम इलाके में बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब वह घर लौट रहे थे। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और राज्य की राजनीति में भी भूचाल आ गया है।

बीजेपी नेताओं ने इस हत्या को राजनीतिक साजिश बताते हुए सीधे तौर पर Abhishek Banerjee और Mamata Banerjee की पार्टी TMC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी नेता Arjun Singh ने दावा किया कि यह हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत करवाई गई है। उन्होंने कहा, “अभिषेक बनर्जी ने यह मर्डर करवाया है। वे यह संदेश देना चाहते हैं कि सत्ता में न होने के बावजूद भी वे दबाव बना सकते हैं।”

ALSO READ- मासूम के साथ हैवानियत फिर हत्या: घर के बाहर खेल रही मासूम का अपहरण, दरिंदगी के बाद हत्या, इलाके में आक्रोश…

इस मामले में बीजेपी नेता Koustav Bagchi ने भी TMC पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी बौखला गई है और अब वे विपक्ष को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मृतक को कुल पांच गोलियां मारी गईं और यह हमला पूरी तरह से राजनीतिक संदेश देने के लिए किया गया।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि सुवेंदु अधिकारी के करीबी लोग लगातार निशाने पर हैं। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके चुनावी एजेंट और कार्यकर्ताओं को भी धमकियां मिल रही हैं। बीजेपी ने इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

वहीं TMC की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं और अब इस हत्याकांड ने राज्य की कानून व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है।

बीजेपी नेता Sajal Ghosh ने कहा कि चंद्र नाथ रथ का किसी से कोई निजी विवाद नहीं था और केवल बीजेपी से जुड़े होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, “मैं सुबह से अपने कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश कर रहा हूं। बंगाल में हालात बेहद चिंताजनक हैं।”

Suvendu Adhikari PA Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र नाथ रथ की गोली मारकर हत्या, BJP ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *