मध्य प्रदेशराज्य

Indore No Car Day: अब हर सप्ताह एक दिन नहीं चलेंगी निजी कारें, महापौर ने शुरू किया अभियान, PM मोदी की अपील के बाद महापौर का बड़ा ऐलान

Indore No Car Day : इंदौर में अचानक लागू होने जा रहा है यह अनोखा नियम, PM मोदी की अपील के बाद महापौर ने कर दी ऐसी घोषणा कि हर हफ्ते करना होगा यह काम

Indore No Car Day / Indore में अब हर हफ्ते ‘नो कार डे’ मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोल बचाने की अपील के बाद इंदौर नगर निगम ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शहर के महापौर ने घोषणा की है कि वे सप्ताह में एक दिन निजी कार का उपयोग नहीं करेंगे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट या ई-व्हीकल से सफर करेंगे।

महापौर ने कहा कि अब तक इंदौर में साल में एक दिन ‘नो कार डे’ मनाया जाता था, लेकिन अब इसे हर सप्ताह एक दिन लागू करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ई-व्हीकल और कार पूलिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ALSO READ- ShahRukh Khan Raipur ! आज रायपुर में शाहरुख Khan ! RCB vs KKR मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज

इस अभियान को Basic Drugs Dealer Association का भी समर्थन मिला है। एसोसिएशन ने सप्ताह में एक दिन ‘नो कार डे’ मनाने का संकल्प लिया है और लोगों से ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।

गौरतलब है कि इंदौर पिछले तीन वर्षों से लगातार ‘नो कार डे’ अभियान चला रहा है। प्रशासन के अनुसार, एक दिन तक निजी कारों का कम उपयोग होने से शहर में करीब 20 प्रतिशत तक ईंधन की बचत दर्ज की गई थी।

ALSO READ- CG Petrol Diesel limit- पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय! प्रति व्यक्ति अब सिर्फ इतना ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप मालिकों को Whatsapp….

अब प्रशासन इस पहल को और व्यापक बनाने की तैयारी में है ताकि पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो, ट्रैफिक का दबाव घटे और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिल सके। शहर में जल्द ही इसके लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम और अभियान शुरू किए जाएंगे।

Indore No Car Day: अब हर सप्ताह एक दिन नहीं चलेंगी निजी कारें, महापौर ने शुरू किया अभियान, PM मोदी की अपील के बाद महापौर का बड़ा ऐलान

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP