अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़

CBI Take Over Twisha Case: त्विषा केस टेकओवर से पहले CBI का बड़ा एक्शन, जांच अधिकारी से पूछताछ में खुला बड़ा राज़

पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, भोपाल पहुंची CBI टीम ने देर रात तक की छानबीन

CBI Take Over Twisha Case: Bhopal। त्विषा शर्मा मौत मामले में अब बड़ा मोड़ सामने आता दिख रहा है। इस हाईप्रोफाइल केस को टेकओवर करने से पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी Central Bureau of Investigation (CBI) ने भोपाल में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। CBI Take Over Twisha Case

जानकारी के मुताबिक CBI की टीम ने देर रात तक मामले से जुड़े कई पहलुओं की जांच-पड़ताल की और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। CBI Take Over Twisha Case

 जांच अधिकारी से किए गए तीखे सवाल

छानबीन के दौरान CBI टीम ने मामले से जुड़े कई पुलिसकर्मियों से बातचीत की। वहीं इस केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से भी लंबी पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में “लिगेचर मार्क” का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने को लेकर CBI अधिकारियों ने कई अहम सवाल पूछे।

टीम ने यह जानने की कोशिश की कि जांच के दौरान किन तथ्यों को रिकॉर्ड किया गया और किन बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। देर रात तक CBI अधिकारी केस डायरी, मेडिकल रिपोर्ट और शुरुआती जांच से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल करते रहे।

 जल्द CBI टेकओवर की संभावना

सूत्रों की मानें तो शुरुआती इंस्पेक्शन के बाद अब CBI जल्द ही इस पूरे मामले को आधिकारिक तौर पर अपने हाथ में ले सकती है। फिलहाल टीम सभी तकनीकी और कानूनी पहलुओं की समीक्षा कर रही है।

बताया जा रहा है कि केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक एंगल और जांच प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे, जिसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लगातार तेज हो रही थी।

 क्या है पूरा मामला?

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया था।

इस केस को लेकर लगातार नए खुलासे और सवाल सामने आने के बाद अब CBI की एंट्री ने पूरे मामले को और हाईप्रोफाइल बना दिया है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *