अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Woman Dead Body Found: बंद कमरे में मिली महिला की लाश, दूसरी बेहोश हालत में अस्पताल में भर्ती, इलाके में फैली सनसनी

अभनपुर के माणिकचौरी गांव की घटना, 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा शव; पुलिस जांच में जुटी

Woman Dead Body Found: रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम माणिकचौरी में बंद कमरे से एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक महिला मृत अवस्था में मिली, जबकि दूसरी महिला अचेत हालत में पड़ी हुई थी। गंभीर स्थिति में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Woman Dead Body Found

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला Abhanpur थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने घर से बदबू आने और कई दिनों तक कोई गतिविधि दिखाई नहीं देने पर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर जांच की।

पुलिस के मुताबिक मृत महिला का शव करीब 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों महिलाएं भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गई थीं, जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं एक ही कमरे में रहती थीं। आसपास के लोगों को जब लंबे समय तक कोई हलचल दिखाई नहीं दी और घर से दुर्गंध आने लगी, तब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भीषण गर्मी को लेकर चिंता जता रहे हैं।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP