छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, कई थानों के प्रभारी बदले

एसपी ने जारी की नई तबादला सूची, रतनपुर, सकरी, कोनी और तखतपुर थानों में बदले गए निरीक्षक

Police Transfer: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत 7 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का तबादला किया गया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में कई थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक निलेश पाण्डेय को कार्यालय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से संबद्धता समाप्त करते हुए थाना रतनपुर भेजा गया है।

निरीक्षक उमेश साहू को थाना अजाक से थाना सकरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक विजय चौधरी को थाना सकरी से हटाकर कार्यालय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर भेजा गया है।

इसी तरह निरीक्षक राजश्री दामू को थाना कोनी से कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली में पदस्थ किया गया है।

निरीक्षक अवनीश पासवान को रक्षित केंद्र बिलासपुर से थाना तखतपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक विवेक पाण्डेय को थाना तखतपुर से थाना कोनी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को रक्षित केंद्र बिलासपुर से थाना अजाक भेजा गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था और कार्य प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नीचे देखें पूरी लिस्ट….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP