ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ

Income Tax Department Transfer 2026: आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल, 70 इंस्पेक्टरों के तबादले, रायपुर के 29 अधिकारी प्रभावित

भोपाल मुख्यालय ने सीजी-एमपी क्षेत्र में जारी किया तबादला आदेश, सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

Income Tax Department Transfer 2026: आयकर विभाग के भोपाल मुख्यालय ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 70 आयकर निरीक्षकों (Income Tax Inspectors) के तबादले किए हैं। मुख्य आयकर आयुक्त द्वारा जारी आदेश में रायपुर कमिश्नरी रेंज के 29 निरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। Income Tax Department Transfer 2026

रायपुर रेंज के कई अधिकारी हुए स्थानांतरित

जारी तबादला सूची में छत्तीसगढ़ सेक्टर के राजेश कुमार, सुजीत सरकार, अभिषेक कुमार, राकेश बोरकर, कुणाल राणा सहित कई आयकर निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी बिना किसी विलंब के अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालें।

23 जून को भी हुए थे 209 तबादले

इससे पहले 23 जून 2026 को भी आयकर विभाग ने बड़े स्तर पर 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए थे। उस सूची में सबसे अधिक भोपाल के 46 और रायपुर के 31 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया था। इसके अलावा इंदौर में 21, भिलाई में 10 और बिलासपुर में 6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई थी।

विभागीय पुनर्गठन का हिस्सा है प्रक्रिया

विभागीय सूत्रों के अनुसार, लगातार किए जा रहे तबादले और नई पदस्थापनाएं विभागीय पुनर्गठन की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। नए वित्तीय वर्ष को ध्यान में रखते हुए सीजी-एमपी आयकर सर्किल के प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

कर प्रशासन को और प्रभावी बनाने पर जोर

आयकर विभाग का मानना है कि नए पदस्थापनाओं के जरिए कर प्रशासन, जांच, कर संग्रहण और राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। विभाग प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रहा है।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP