अपराध

Minor Girl Kidnapping: 9 साल की बच्ची का अपहरण, कुछ घंटे बाद इस हालत में मिली, आरोपी फरार

अशोका गार्डन इलाके से मंदिर गई बच्ची को युवक बहला-फुसलाकर बाइक पर ले गया, अरेरा हिल्स से सकुशल बरामद, आरोपी की तलाश जारी

Minor Girl Kidnapping: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से 9 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को अरेरा हिल्स इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि, बच्ची को अपने साथ ले जाने वाला आरोपी युवक अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। Minor Girl Kidnapping

मंदिर जाने के दौरान हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची सुबह करीब 7:30 बजे घर से मंदिर में जल चढ़ाने के लिए निकली थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और खुद को उसके दोस्त का पिता बताते हुए उससे बातचीत करने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक ने पहले बच्ची से पानी मंगवाया और फिर उसे आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर बाइक पर अपने साथ बैठा लिया।

एमपी नगर इलाके में घुमाता रहा आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्ची को अपने साथ लेकर एमपी नगर इलाके में घूमता रहा। इसके बाद वह शिवाजी नगर चौराहे से वल्लभ भवन जाने वाले मार्ग पर बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। कुछ ही समय बाद बच्ची को अरेरा हिल्स क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP