छत्तीसगढ

CG Road Accident: बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, 2 महिलाओं की मौत

बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां धान की रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

धान रोपाई के लिए जा रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20 से अधिक मजदूर सवार होकर सकर्रा गांव से मेंढ़पार धान की रोपाई करने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल चार लोगों को तत्काल सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP