देश

School Closed Latest News: कल से 2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, प्रशासन ने जारी किया आदेश

मौसम विभाग की भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बाद उत्तर प्रदेश के बहराइच और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

School Closed Latest News: देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार हो रही भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 21 और 22 जुलाई को कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

21 और 22 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, अशासकीय विद्यालय, मदरसे तथा सभी बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 21 और 22 जुलाई को बंद रहेंगे।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय आदेश के बावजूद संचालित पाया जाता है तो संबंधित संस्था के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी विद्यालयों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी स्कूल बंद

उधर, हिमाचल प्रदेश में भी लगातार खराब मौसम और भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसके बाद मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और अन्य प्रभावित जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

29 और 31 जुलाई को भी रहेगी छुट्टी

इसके अलावा देश के कई राज्यों में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहने की संभावना है। वहीं 31 जुलाई को पंजाब और हरियाणा में शहीद उधम सिंह शहीद दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट का पालन करें और खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP