https://fifa234.football/ https://www.johnhallconstr.com/ https://petsmags.com/ https://oxy-gencombustion.com/ https://fuyudrumz.com/ https://paito234.com/ https://toranokoshien.com/
Bhavna Bohra Birthday: पंडरिया विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, रणवीरपुर में 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे - The Bharat Express
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bhavna Bohra Birthday: पंडरिया विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, रणवीरपुर में 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

Bhavna Bohra Birthday 10 हजार से अधिक लोगों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, पौधारोपण से लेकर मंदिर दर्शन और वृद्धाश्रम में सेवा तक कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधायक

कवर्धा/पंडरिया। पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर सोमवार को क्षेत्र में उत्साह और जनस्नेह का माहौल देखने को मिला। पंडरिया विधानसभा सहित कबीरधाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे।

ग्राम रणवीरपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने जन्मदिन समारोह को जनआशीर्वाद के बड़े उत्सव में बदल दिया।

पौधारोपण से दिन की शुरुआत, मंदिरों में किया दर्शन-पूजन

जन्मदिन के अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने टीम हरीतिमा तथा भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ कवर्धा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद उन्होंने मां महामाया, बूढ़ा महादेव और खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, प्रदेशवासियों के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन और पंडरिया विधानसभा की उन्नति की कामना की।

विधायक ने कवर्धा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठजनों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और फल वितरित कर आशीर्वाद लिया।

रास्ते भर हुआ जोरदार स्वागत

रणवीरपुर जाते समय भावना बोहरा का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। कबीरधाम जिला भाजपा कार्यालय, उड़ियाखुर्द, सहसपुर लोहारा, सिल्हाटी मोड़, विचारपुर, सिंगारपुर, रणजीतपुर और जमुनिया सहित कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सिल्हाटी चौक, सिंगारपुर, रंजीतपुर और जमुनिया में भी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी स्वागत के लिए मौजूद रहे।

रणवीरपुर में हजारों लोगों ने दिया आशीर्वाद

भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिन पर लोग जमकर झूमते नजर आए। इस दौरान भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

‘हजारों लोगों का आशीर्वाद मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार’

जन्मदिन पर मिले जनसमर्थन और शुभकामनाओं से भावुक नजर आईं भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंडरिया की जनता ने जिस आत्मीयता, स्नेह और विश्वास के साथ उनके जन्मदिन को जनउत्सव में बदल दिया, वह उनके लिए जीवन का बेहद भावुक और अविस्मरणीय क्षण है।

उन्होंने कहा, “मेरे जन्मदिन पर मिले हजारों लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने मुझे भावुक कर दिया है। यह स्नेह मेरे लिए किसी उपहार से कहीं अधिक है। पंडरिया की जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी और उनकी सेवा मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

बेटियों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक इन कार्यों का किया उल्लेख

भावना बोहरा ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में मिले दायित्व को उन्होंने हमेशा सेवा के अवसर के रूप में देखा है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा के लिए 10 निःशुल्क बस सेवा, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग, ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं से लेकर नगर और गांवों में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास लगातार जारी है।

पंडरिया में 1200 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत होने का दावा

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पिछले वर्षों में पंडरिया विधानसभा में लगभग 1200 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इनमें से कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कई कार्य प्रगतिरत हैं।

उन्होंने सुतियापाट जलाशय की नहर एवं पाइपलाइन विस्तार, हरिनाला पुल, पंडरिया एवं पांडातराई बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर एवं ऑडिटोरियम, व्यावसायिक परिसर, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण जैसे कार्यों का उल्लेख किया।

उनके अनुसार किसानों के हित और स्वच्छ पेयजल के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की सिंचाई एवं जल आवर्धन परियोजनाएं भी आकार ले रही हैं।

वनांचल क्षेत्रों में सड़क और मूलभूत सुविधाओं पर जोर

भावना बोहरा ने कहा कि वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों के विस्तार, पेयजल के लिए टैंकर एवं बोर खनन, विद्युतविहीन गांवों में बिजली पहुंचाने और आदिवासी परिवारों को आवास जैसी सुविधाओं पर भी काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास और अधोसंरचना से जुड़े इन प्रयासों से पंडरिया विधानसभा को नई पहचान मिल रही है।

जनता की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता

भावना बोहरा ने कहा कि विधानसभा और छत्तीसगढ़ से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना हो या ‘भावना सेवा सुविधा केंद्र’ के माध्यम से लोगों की समस्याओं तक पहुंचना, उनके हर प्रयास के केंद्र में पंडरिया की जनता रही है।

उन्होंने हाल ही में मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा का भी उल्लेख किया और कहा कि विधानसभा की जनता ने इस यात्रा को भी अपना स्नेह और समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा करना उनका संकल्प है।

‘आपका आशीर्वाद आज की खुशी नहीं, आने वाले कल की जिम्मेदारी’

भावना बोहरा ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठजनों और पंडरिया विधानसभा के नागरिकों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा, “आपका आशीर्वाद मेरे लिए केवल आज की खुशी नहीं, बल्कि आने वाले कल की जिम्मेदारी है। आपका विश्वास मेरी ऊर्जा है और आपकी अपेक्षाएं मेरा संकल्प हैं।”

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन से मिलकर समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर पंडरिया के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

 

TBE DESK

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP