LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Minister Prahlad Patel Accident: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का हुआ एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, 5 लोगो के घायल होने की खबर

Minister Prahlad Patel Accident : छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होने वाले है। मतदान से पहले कई दिग्गज लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी प्रदेश के छिंदवाड़ा दौरे पर थे। इस दौरान उनके साथ एक बड़ा हदसा हो गया है।

ALSO READ- CG VIDHANSABHA ELECTION 2023: पाटन से चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय बघेल.. वापिस लिया नामांकन.. CM बघेल समेत अब इतने उम्मीदवार रह गए बाकी

पांच लोग घायल

दरअसल, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार का एक्सीडेंट हो गया है। दुर्घटना के समय केंद्रीय मंत्री पटेल कार में ही मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा से लौट रहे थे। इसी दौरान अमरवाड़ा से नरसिंहपुर बायपास रॉन्ग साईड से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों से उनकी गाड़ी टकरा गई। हादसे में मंत्री प्रहलाद पटेल की कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बाल-बाल बच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ALSO READ-हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने 5 राज्यों की 9 लड़कियों को किया रेस्क्यू…

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles