ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Bhojpuri Hit Song: काजल राघवानी का हुस्‍न देख पवन सिंह ने खोया कंट्रोल…

बीते दिनों काजल राघवानी और पवन सिंह की सुपरहिट जोड़ी ने दो नए गाने रिलीज किए। ‘ह‍िलोर मारे जवानी’ और ‘जवानी के डोज’, इन दोनों ही नए गानों को फैंस ने खूब पसंद किया। दोनों ही गाने हिट हो चुके हैं। पवन और काजल के ऑनस्‍क्रीन रोमांस की भोजपुरी दुनिया दीवानी है।

इसी कड़ी में हमारी चाहत हुई कि हम आपको इस जोड़ी के एक बेहद रोमांटिक, लेकिन थोड़े पुराने गीत से रूबरू करवाए। फिल्‍म ‘बाज गईल डंका’ से यह गाना है, ‘लेबु का तू जान’, जिसे यूट्यूब पर दमभर देखा जाता है।

साल 2015 में रिलीज फिल्‍म ‘बाज गईल डंका’ के इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी का ऑन स्‍क्रीन रोमांस अपने चरम पर है। रव‍ि भूषण के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म सुपरहिट रही थी।

ALSO READ- CG Dhan Kharidi Bonus: धान खरीदी और Bonus को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

गाने के सीक्‍वेंस में पवन सिंह हैं, जिन्‍हें काजल राघवानी अपने हुस्‍न की चमक दिखाती हैं। खूबसूरती देखकर पवन सिंह मदमस्‍त हो जाते हैं और सुंदरता का बखान करते हुए गाते हैं- आई हो दादा लेबु का तू जान, ए जान आपन जलवा देखा के।

इस बेहद खूबसूरत गीत को पवन सिंह ने ही गाया है, जबकि इसके बोल लिखे हैं गोविंद विद्यार्थी ने। संगीत से सजाया है मधुकर आनंद ने। दुर्गा फिल्‍म्‍स प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी इस फिल्‍म में पवन सिंह एक ईमानदार पुलिस वाले की भूमिका में हैं। वह शहर को गुंडो से साफ रखने के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं।

ALSO READ- Kangana Ranaut लड़ेंगी 2024 लोकसभा चुनाव, पिता बोले- जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, BJP से बेटी को मिलेगा टिकट 

इसी बीच उनका सामना एक नक्‍सलवादी गैंग से होता है, जिसने पूरे इलाके में खौफ फैला रखा है। फिल्‍म ‘बाज गईल डंका’ में पवन सिंह और काजल राघवानी के अलावा विराज भट्ट, अवधेष मिश्रा और आनंद मोहन भी प्रमुख किरदार में हैं।

Bhojpuri Hit Song: काजल राघवानी का हुस्‍न देख पवन सिंह ने खोया कंट्रोल…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles