LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

परिवार ने खाया जहर: बाबा का प्रसाद बता कर पति ने पत्नी और दो बच्चों को खिलाया! बच्ची समेत पिता की मौत… मां-बेटी ICU में भर्ती , जानिए पूरा मामला

Durg News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के जामुल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने जहर खा लिया है. इस सनसनीखेज घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई है. वहीं माँ और बेटी की हालत नाजुक बताया जा रहा है. घटना 25 दिसम्बर को क्रिसमस के रात का बताया जा रहा है. फिलहाल अभी इस आत्मघाती कदम की उठाने के कर्म का पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ – Chhattisgarh में मिलेगा मुफ्त चावल ? अगले 5 साल तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त चावल, कलेक्टरों को आदेश जारी 

एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर

दुर्ग जिले के जामुल स्थित लक्ष्मीपारा में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया है. इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और दो बच्चों ने एक साथ जहर खाया है. इस घटना में पिता और बेटी की मौत हो गयी है. जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर है.

मां और बेटी दोनों को भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 4 लक्ष्मीपारा जामुल निवासी हेमलाल वर्मा (40 साल) भिलाई नगर निगम अंतर्गत कोहका में पंप ऑपरेटर है. उसके घर में नीचे उसके माता – पिता और ऊपर वो अपनी पत्नी जान्हवी (38 साल) और बेटी प्रिया (14 साल), मुस्कान (11 साल) और रितिका (7 साल) के साथ रहता था. वो रोज की तरह समय पर घर से ड्यूटी के लिए निकला था और सोमवार रात 9 बजे घर वापस आ गया था.

ALSO READ – Earthquake in CG: छत्तीसगढ़ में भूकंप का झटका, जानें कितनी थी तीव्रता?

परिजनों ने कहा पिता ने सबको खिलाया था प्रसाद

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में घर लौटने के बाद हेमलाल वर्मा ने पत्नी से कहा कि उसे किसी बाबा ने प्रसाद दिया है. इसे खा लो तो भविष्य में उन्हें कोरोना या अन्य कोई बीमारी नहीं होगी. पत्नी ने प्रसाद खाने से मना किया तो उसने उसे जबरदस्ती प्रसाद खिलाया.

इसके बाद बड़ी बेटी प्रिया और मुस्कान को भी प्रसाद खिलाने के बाद खुद खा लिया. कुछ घंटे बाद रात 11 बजे उन लोगों उल्टी होना शुरू हो गया. उल्टियां होना देख जान्हवी नीचे सास ससुर के पास पहुंची और पूरी बात को बताया. घर वालों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने खेमलाल को मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद जान्हवी, प्रिया और मुस्कान को स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान मंगलवार तीन बजे प्रिया ने भी दम तोड़ दिया. वही फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.

ALSO READ – CM VISHNU DEV SAI का किसानों को बड़ी सौगात, खाते में ट्रांसफर की दो साल के BONUS की बकाया राशि

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एक घर से दो लोगों की मौत के बाद जामुल पुलिस मंगलवार को हरकत में आई. पुलिस आनन फानन में घटनास्थल पहुंची. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है.

वही दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में चार लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे उसमें से पिता और बेटी की मौत हो चुकी है मां और बेटी की हालत नाजुक है कारण अभी अज्ञात है, विवेचना की जा रही है.

परिवार ने खाया जहर: बाबा का प्रसाद बता कर पति ने पत्नी और दो बच्चों को खिलाया! बच्ची समेत पिता की मौत… मां-बेटी ICU में भर्ती , जानिए पूरा मामला

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles