LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रायपुर की Air Hostess का मुंबई में हत्या: फ्लैट में लाश मिली, बहन और ब्वॉयफ्रेंड 8 दिन पहले चले गए थे गांव; सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली एक एयर होस्टेस Air Hostess की मुंबई में हत्या कर दी गई। रविवार ( 3 अगस्त) शाम पुलिस को युवती की लाश उसके फ्लैट से मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की गला काटकर हत्या की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने इस मामले में एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

रायपुर की एयर होस्टेस का मुंबई में मर्डर
रायपुर की एयर होस्टेस का मुंबई में मर्डर

जानकारी के मुताबिक, रूपल ओगरे Rupal Ogre रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह कुछ समय से मुंबई के अंधेरी में स्थित एनजी काम्‍प्‍लेक्‍स में अपनी बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। वारदात के दौरान युवती की बहन और उसका दोस्त दोनों अपने होम टाउन गए थे।

 Raipur air hostess murder
Raipur air hostess murder

पुलिस ने एक व्यक्ति को लिया था हिरासत में

रूपल एक निजी एयरलाइन कंपनी में एयर होस्टेस थी। हाल ही में उसका चयन हुआ था। वो वहां ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि हत्या मामले में सफाई कर्मचारी को पकड़ा गया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने बिल्डिंग में काम करने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि पवई पुलिस थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग के फ्लैट में एक लड़की की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। जिसके बाद पुलिस ने लाश को मॉर्चुरी भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा करेगी।

 Raipur air hostess murder
Raipur air hostess murder

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी

रूपल ओगरे सोशल मीडिया में सक्रिय रहती थी। वो अलग-अलग मौकों में अपनी पिक्चर भी अपलोड किया करती थी। कुछ दिन पहले उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी इंजॉय करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया में डाला था।

रायपुर की Air Hostess का मुंबई में हत्या: फ्लैट में लाश मिली, बहन और ब्वॉयफ्रेंड 8 दिन पहले चले गए थे गांव; सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

Related Articles