ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG NEWS: ट्रेलर पलटा , रिहायशी इलाके में हुआ बड़ा हादसा

CG NEWS: पेंड्रा में फिर से रफ्तार का कहर दिखाई दिया। शनिवार सुबह कोयले से भरा ट्रेलर ट्रैक्टर तेज रफ्तार में सड़क किनारे पलट गया। इससे दो घर भी प्रभावित हुए। दोनों घरों को भारी क्षति हुई है।

पेंड्रा रतनपुर रोड में हुआ। अमरपुर गांव के मुख्य मार्ग पर एक कच्चे मकान में कोयले से भरा ट्रेलर घुसते हुए पलट गया। हादसे में दोनों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। घर की दीवार गिरने से साइकिल और बाइक बाउंड्री में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घर वालों का कहना था कि ट्रेलर बहुत तेजी से आ रहा था। इसलिए ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं पाया और वह पलट गया। पलटने के बाद ट्रेलर घर के बगल में सो रहे लोगों को भी चपेट में ले सकता था। पीड़ितों ने बताया कि हेल्पर और ड्राइवर दोनों शराब पीते थे।

हादसे के तुरंत बाद घर वालों ने डायल 112 पर फोन करके घटना की शिकायत की। पुलिस ने घर वालों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार किया गया है। उनकी जांच की जा रही है।

CG NEWS: ट्रेलर पलटा , रिहायशी इलाके में हुआ बड़ा हादसा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles