Girl Rape In school: चॉकलेट देने के बहाने से 4 साल की बच्ची का स्कूल में बलात्कार, washroom में ले जाकर वॉचमैन ने किया गंदा काम

Girl Rape In school : मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 4 साल की बच्ची का स्कूल में रेप हुआ है। घटना को अंजाम देने वाला शख्स वॉचमैन ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला? Girl Rape In school:
समता नगर पुलिस ने कांदिवली पूर्व के अशोक नगर में स्कूल में 4 साल की छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में एक स्कूल के वॉचमैन को गिरफ्तार किया है। आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी वॉचमैन बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने वॉशरूम में ले गया था। ये जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।
Mumbai | Samta Nagar police have arrested a school watchman for allegedly raping a 4-year-old girl student at the school in Ashok Nagar, Kandivali East. Case registered u/s 376 of the IPC and POCSO Act. Accused took the girl to the washroom on the pretext of giving her a…
— ANI (@ANI) February 5, 2024
कैसे हुआ घटना का खुलासा Girl Rape In school:
दरअसल बच्ची हर रोज की तरह स्कूल गई थी। लेकिन जब वह घर लौटी तो उसके प्राइवेट एरिया में दर्द होने लगा। मां ने समता नगर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची के प्राइवेट एरिया में संक्रमण हो गया और चोटें भी आई हैं। बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Girl Rape In school : चॉकलेट देने के बहाने से 4 साल की बच्ची का स्कूल में बलात्कार, washroom में ले जाकर वॉचमैन ने किया गंदा काम



















