LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराजनीतिराज्य

CBI Raid in Chhattisgarh: ED-IT रेड के बाद अब CBI का छापा, जानिए किसके घर पड़ी रेड, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

CBI Raid in Chhattisgarh भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट में काम करने वाले जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर को पांच हजार की घूस लेते पकड़ा गया. आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर बीएसपी के नगर सेवा विभाग में कार्यरत था. आरोप है कि मकान अलॉटमेंट के नाम पर समशुल ज़मा नाम के कर्मचारी ने फरियादी से 20 हजार की रिश्वत मांगी थी बाद में पांच हजार घूस देने का मामला तय हुआ था.

प्रार्थी ने पैसे मांगे जाने की शिकायत सीबीआई की टीम से की. सीबीआई की टीम ने रायपुर से आकर जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा. रायपुर से आई सीबीआई की टीम आरोपी समशुल ज़मा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. बीएसपी प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पकड़ा आरोपी पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है.

सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा : CBI Raid in Chhattisgarh

सीबीआई की टीम को जैसे ही घूस लेने की जानकारी मिली उसने आरोपी को ट्रैप करने के लिए फरियादी को खास नोटो का बंडल दे दिया. तय समय पर फरियादी पैसे लेकर कर्मचारी के पास पहुंचा. जैसे ही फरियादी ने पैसे दिए वैसे ही पहले से घात लगाए सीबीआई की दस सदस्यीय टीम ने जमा को पकड़ लिया. टीम ने नोटों की पहचान होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया. बीते चार सालों से मैनपावर की कमी के चलते उसे विभाग ने मकान एलॉट करने वाले इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट में भेजा था. आरोपी ने मकान

कर्ज में डूबा था आरोपी : CBI Raid in Chhattisgarh

पकड़ा गया आरोपी सेक्टर टू एरिया में लीज के आवास पर रहता था. कई लोगों से कर्ज लेकर नहीं चुका पाने के चलते वो तनाव में था. जल्द पैसे बनाने के चक्कर में वो विभागीय काम के बदले पैसे की उगाही करने लगा था. बीएसपी प्रबंधन के मुताबिक 49 साल के आरोपी को विकालांग कोटे से नौकरी पर रखा गया था. आरोपी को सीबीआई की टीम मंगलवार को विशेष कोर्ट में पेश करेगी.

CBI Raid in Chhattisgarh: ED-IT रेड के बाद अब CBI का छापा, जानिए किसके घर पड़ी रेड, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Related Articles