LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

CG में चाकूबाजी: BJP कार्यकर्ता पर चाकूबाजी, नशे में थे हमलावर….मचा हड़कंप ….

CG में चाकूबाजी : दुर्ग। जिले के भिलाई में शराब के नशे में धुत 2 युवकों ने बीजेपी कार्यकर्ता पर चाकू से जानलेवा हमला कर लूट कर ली। घायल को पुलिस ने लाल बहादुर अस्पताल सुपेला पहुंचाया। सुपेला पुलिस ने एक नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल का नाम पवन कुमार कुटेल है। वो प्लंबर के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता भी है। घायल व्यक्ति पवन ने बताया कि वो भाजपा नेत्री स्वीटी कौशिक के साथ नशे के खिलाफ अभियान चला रहा है।

उसके मोहल्ले मिनीमाता चौक गौतम नगर में नशे का अवैध व्यापार फैला हुआ है। अराजक तत्व वहीं पर बैठकर नशे की गोली बेचते हैं, साथ ही इनका सेवन भी करते हैं।

इससे मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। इसे लेकर मोहल्ले के निवासी कुशऊराम निर्मलकर शुक्रवार को सुपेला थाने गए थे। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी गए थे। उन्होंने मामले की शिकायत की।

इससे पहले कि पुलिस कार्रवाई करती, ठीक उसी जगह पर अगले दिन शाम को उसके साथ चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

छत्तीसगढ़ में “चाकूबाजी” या चाकू से हमला अपराध का एक प्रकार है, जो कि अत्यंत चिंताजनक है। इसमें व्यक्ति चाकू, छुरा, या अन्य तेज औज़ारों का उपयोग करके दूसरे व्यक्ति को घायल करने का प्रयास करता है। यह अपराध जीवन की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है और समाज में डर और असुरक्षा की भावना को बढ़ाता है।

इस प्रकार के अपराधिक क्रियाएं अवैध होती हैं और कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए योग्य होती हैं। समाज के हित में, सुरक्षा के उपाय लेने, अपराध को रोकने और ऐसे अपराधियों को उनके कार्रवाई से बचाने के लिए सक्रिय रहना महत्वपूर्ण है।

CG में चाकूबाजी: BJP कार्यकर्ता पर चाकूबाजी, नशे में थे हमलावर….मचा हड़कंप ….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles