LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG NEWS: स्कूली छात्रा पर ब्लेड से हमला, छात्रा बुरी तरह घायल…आईसीयू में भर्ती….. युवक फरार…

CG NEWS दुर्ग | जिले में एक युवक ने स्कूल की छात्रा के गले पर ब्लेड से हमला किया गया है. हमले से छात्रा बुरी तरह घायल हो गई है. जिसके इलजा अस्पताल में कराया जा रहा है. हमले करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गया है. जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.

मामला उतई थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, मोरिद डुंडेरा निवासी उमेश्‍वरी निषाद (16 वर्ष) आत्‍मानंद स्‍कूल में 11वीं की छात्रा है. सोमवार शाम स्‍कूल से छुट्टी के बाद उमेश्‍वरी अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। तभी कुछ युवकों ने उसका रास्‍ता रोक लिया।

CG NEWS

जब छात्रा ने विरोध किया, तो एक युवक ने ब्लेड से उमेश्वरी के गर्दन पर हमला कर दिया. इससे वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गई.उमेश्वरी को खून से लथपथ देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाया, तो आरोपी भाग निकले. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. छात्रा को पहले उतई अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्‍पताल रेफर कर दिया गया।

इधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की पहचान की कोशिश भी की जा रही है.

CG NEWS: स्कूली छात्रा पर ब्लेड से हमला, छात्रा बुरी तरह घायल…आईसीयू में भर्ती….. युवक फरार…

Related Articles