LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Dog Attack school girl: स्कूल जा रही छात्रा को चलती गाड़ी से कुत्ते ने खींचा…काटा भी, घायल किया; पिता कर रहे कार्रवाई की मांग

Dog Attack school girl :स्टेटस सिंबल के साथ-साथ आजकल सुरक्षा की दृष्टिकोण से आर्थिक रूप से सक्षम लोगों में कुत्ता पालने का शौक कुछ ज्यादा ही बना हुआ है। समस्या तब होती है जब शौकीन लोग कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। खरमोर क्षेत्र में इसी चक्कर में एक स्कूली छात्र कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। यह मामला सिविल लाइन थाना पहुंच गया। पीड़ित पक्ष ने कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Dog Attack school girl वफादारी के किस्सों की जब बात होती है तो उसमें कई चीजे शामिल की जाती हैं और इस दौरान कुत्तों का जिक्र भी होता है। इसलिए शहरी क्षेत्र में कुत्ता पालने का शौक कुछ ज्यादा ही बढ़ा हुआ है। इस मामले में सुरक्षा से कही ज्यादा स्टेटस सिंबल का जोर है। इसलिए विदेशी नस्ल वाले महंगे कुत्ते कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में नजर आ रहे हैं।

कई मामलों में देखने को मिल रहा है कि लोग अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर जरूर है। लेकिन कुत्तों से दूसरे लोगों की सुरक्षा को लेकर उदासीन बने हुए हैं। खरमोरा में हुई एक ऐसी घटना में विश्राम सिंह पटेल की सुपुत्री को स्कूल जाने के दौरान कुत्ते ने जख्मी कर दिया। बालिका के चिल्लाने पर उसके पिता हरकत में आए और उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया।

Dog Attack school girl विश्राम पटेल ने बताया कि उसकी बेटी क्लास तीन की छात्रा है और निर्मला स्कूल में पढ़ती है और रोज की तरह उसे बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान कुत्ते के मालिक संजय साही ने अपने पालतू कुत्ते को खुला छोड़ दिया। जो चलती बाइक से उसकी बेटी को दौड़ते हुए पैर को काट नीचे घसीट दिया। बच्ची ने तुरंत चिल्लाना शुरू कर दिया।

Dog Attack school girl : स्कूल जा रही छात्रा को चलती गाड़ी से कुत्ते ने खींचा…काटा भी, घायल किया; पिता कर रहे कार्रवाई की मांग

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles