LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

sex racket: लॉज में सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा… हुआ बड़ा खुलासा…

sex racket : मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने नवी मुंबई के एक लॉज से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ मौके पर तीन महिलाएं भी थीं, जिन्हें पुलिस ने एक आश्रय स्थल भेज दिया है. पुलिस अब लॉज के मालिक की तलाश में जुटी है.

एजेंसी के अनुसार, नवी मुंबई के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीसी) को इस मामले में सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने जानकारी पुख्ता करने के लिए मौके पर एक नकली ग्राहक को भेजा. जब ये बात कन्फर्म हो गई कि सूचना सही है तो पुलिस ने गुरुवार को नेरुल क्षेत्र के शिरावने में राज इन लॉजिंग एंड बोर्डिंग के परिसर पर छापा मार दिया.

ALSO READ- PM मोदी छत्तीसगढ़ को देगें 35 हजार करोड़ की सौगात: बिलासपुर-उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाई ओवर और भिलाई में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

sex racket : पुलिस टीम ने तीन एजेंट के साथ ही लॉज के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान पुलिस को तीन महिलाएं भी मौके पर मिलीं, जिनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस महिलाओं को एक आश्रय स्थल में ले गई.

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के सीनियर इंस्पेक्टर पृथ्वीराज घोरपड़े ने कहा कि एजेंट वेबलिंक और वॉट्सएप के माध्यम से ग्राहकों के साथ बातचीत करते थे और महिलाओं की तस्वीरें भेजते थे. इसके बाद ग्राहकों को लॉज में रूम बुक करने को कहा जाता था. रूम बुक होने पर लॉज में महिलाओं को भेजा जाता था.

इस मामले में तुर्भे पुलिस ने मानव तस्करी और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस लॉज के मालिक की तलाश कर रही है.

sex racket : लॉज में सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा… हुआ बड़ा खुलासा…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles