ब्रेकिंग न्यूज़देशनौकरी और कर्मचारीराज्य

Police Constable Bharti Latest Update: UP पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, CM योगी आदित्यनाथ ने कर दिया ये ऐलान..

Police Constable Bharti Latest Update : लखनऊ। उत्तरप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी, 2024 को हुई थी। जिसमें अभ्यार्थियों ने पेपर लीक का मामला उठाया। इसके लिए शुक्रवार को सैकड़ों अभ्यार्थियों ने राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं अब यूपी पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इतना ही नहीं पुलिस के पेपर में सनी लियोन का एडमिट जारी होने का मामला भी सामने आया था।

ALSO READ- Mahtarti Vandan Yojana Update: ख़त्म नहीं हुआ हैं महतारी वंदन योजना का समय !.. मुख्यमंत्री ने कहा ये ‘वन टाइम स्कीम’ नहीं.. जानें फिर कब कर सकेंगे आवेदन

Police Constable Bharti Latest Update : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए कई अभ्यर्थी पेपर लीक की अफवाह उड़ने के बाद से इसे दोबारा आयोजित करवाने की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पेपर लीक की बातों को निराधार बताया है। इस मामले में बोर्ड ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि पेपर लीक मामले में ठोस सबूत देने की स्थिति में ही कोई भी कार्यवाही की जाएगी। जानिए यूपी पुलिस पेपर लीक 2024 मामले में अब तक क्या हुआ।

योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला Police Constable Bharti Latest Update

यूपी पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। योगी सरकार ने इसे युवाओं के हित में बड़ा फैसला बताते हुए परीक्षा को रद्द कर आगले 6 महीने में दोबारा परीक्षा करवाने का ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि अगले 6 महीने में पूरी ट्रांसपैरेंसी से यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा कराई जाएगी।

ALSO READ- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान…

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने और अगले 6 महीने के भीतर ही दोबारा परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।

Police Constable Bharti Latest Update: UP पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, CM योगी आदित्यनाथ ने कर दिया ये ऐलान..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles