LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

CG Latest News: CG में 8 करोड़ 62 लाख का गांजा जप्त .. धरपकड़ से बचने अपनाया था ये तरीका.. तस्करों के कारनामें जानकर रह जायेंगे हैरान

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। पुलिस ने नियमित जाँच के दौरान एक ट्रक से एक या दो नहीं बल्कि 8 करोड़ 62 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया हैं। मामले में दो तसकरों को भी हिरासत में लिया गया हैं। उनके पास से दो मोबाइल 20 हजार एवं 1500 रुपये नकदी जब्त किया गया। जब्त गांजे की कुल मात्रा 17 क्विंटल 25 किलोग्राम आंकी गई हैं।

इस बारें में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे ने बताया कि रविवार को टीम को मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर सिंघोडा थाना व साइबर सेल की टीम अलर्ट थी और ओडिशा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर का माजदा ट्रक क्रमांक एमएच 21 एचबी 5855 को रोका गया।

Loksabha election Cg bjp candidate
Loksabha election Cg bjp candidate

CHHATTISGARH LOK SABHA ELECTIONS 2024: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, बृजमोहन अग्रवाल- सरोज पांडेय समेत इन नेताओं का है नाम

ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे, जिससे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दे रहे थे। पुलिस को संदेह होने पर ट्रक की तलाशी ली। पीछे तलाशी के दौरान टीम को खाली कैरेट मिला, जिसे हटाकर देखा तो होश उड़ गए। कैरेट के नीचे 50 बोरियां मिली, जिसके अंदर खाकी रंग के टेप से लिपटे 862 पैकेट गांजा मिला। इसे जिले में अबतक की बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित जिला जालना महाराष्ट्र के रहने वाले है। तस्कर बरगढ़ ओडिशा से गांजा की तस्करी कर जालना महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।

CG Latest News: CG में 8 करोड़ 62 लाख का गांजा जप्त .. धरपकड़ से बचने अपनाया था ये तरीका.. तस्करों के कारनामें जानकर रह जायेंगे हैरान

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles