LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री, पांच पूर्व विधायक ​सहित 25 कद्दावर नेता ने छोड़ा कांग्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटका, जयपुर : =लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में पतझड़ का​ सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से कद्दावर और वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव सहित कई पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा की सदस्ता ले ली है। बताया जा रहा है कि कुल 25 नेताओं ने पार्टी छोड़ी है।

ALSO READ- 🔴महतारी जरुरी जानकारी:- 👉महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, तुरंत आ जाएंगे पैसे 

मिली जानकारी के अनुसार लालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव सहित कई पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस से लंबे समय नाराज चल रहे थे। इन नेताओं की नाराजगी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही थी और आखिरकार उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया। इन सभी नेताओं ने सीएम भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

नागौर के परंपरागत कांग्रेसी और दिग्गज जाट परिवार से मिर्धा पिता-पुत्र के भाजपा ज्वाइन करने के बाद जहां पश्चिमी राजस्थान की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Big Shock to Congress
Big Shock to Congress

इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा रामपाल शर्मा, पूर्व विधायक रामनारायण किसान, अमित व्यास, पूर्व आईएएस ओंकार सिंह चौधरी, गोपाल राम कुकणा, अशोक जांगिड़, प्रिया सिंह मेघवाल, राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरड़ा प्रधान पंचायत समिति जोबनेर, रामनारायण झाझड़ा, प्रधान पंचायत समिति झोटवाड़ा, जगन्ननाथ बुरड़क, कर्मवीर चौधरी, कुलदीप देवा, बच्चू सिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह और मधुसूदन शर्मा बीजेपी में शामिल हुए है।

ALSO READ- LokSabha Election: चुनाव से BJP को झटका! सांसद बृजेंद्र चौधरी का इस्तीफा, आज थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री, पांच पूर्व विधायक ​सहित 25 कद्दावर नेता ने छोड़ा कांग्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में हुए शामिल

Related Articles