CG-करंट लगने से बहु-ससुर की मौत: नहाने के बाद कपड़े सूखा रही थी महिला,लगा बिजली का झटका, बचाने आए ससुर भी चपेट में आए…
CG-करंट लगने से बहु-ससुर की मौत : दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बे मौसम बारिश के बाद दुर्ग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने निकलकर आ रही है। दुर्ग के गंजपारा क्षेत्र में बहू और ससुर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की बहू मंजू सोनकर उम्र 30 साल कपड़े धोकर तार में कपड़े सुखा रही थी।
इसी दौरान उसे बिजली का झटका लगा और उसे बचाने उसके ससुर शेखर सोनकर उम्र 49 साल पहुंचे वे भी बिजली की चपेट में आ गए। घरवालों के मुताबिक बहू नहाने के बाद गीले कपड़े जिस तार में सुखा रही थी उसमें करंट था। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र की है। जैसे ही हादसे के बारे में आसपास के लोगों को पता चला उन्होंने तुरंत बिजली विभाग में कॉल कर इलाके का बिजली को कटवाया ताकि यह करंट फैले न और उसके चपेट में कोई और न आए।
ALSO READ – BHUPESH BAGHEL JOIN BJP ! भाजपा में शामिल होंगे भूपेश बघेल? प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कह दी ये बड़ी…
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
वार्ड नंबर-37 की पार्षद श्रद्धा सोनी भी मौके पर पहुंची उन्होंने बताया कि, घटना सुबह 11:00-11:30 की है। मंजू सोनकर कपड़े धो रही थी इसके बाद वह तार में कपड़े सुखाने गई। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई और उसे बचाते हुए उनके ससुर भी करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद उनकी सासू मां ने मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा किया और इस हादसे के बारें में जानकारी दी। बिजली विभाग को कॉल कर इलाके का बिजली कटवाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के द्वारा दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया।
ALSO READ- : पूर्व CM भूपेश बघेल पर FIR, क्या होंगे गिरफ्तार? पूर्व CM बघेल ने FIR को लेकर कही दी ये बड़ी बात.
वार्ड नंबर-37 की पार्षद श्रद्धा सोनी
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव को मरचुरी में पीएम के लिए रखवा दिया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पार्षद ने कहा कि, शेखर सोनकर इस परिवार के मुखिया थे। गरीब परिवार की सरकार को मुआवजा के रूप में जरुर मदद करनी चाहिए।
मृतक शेखर सोनकर सब्जी बेचने का कार्य करते थे। मृतके मंजू सोनकर के दो छोटे बच्चे हैं उनके सर के उनके मां का साया उठ गया। हादसे के बाद से ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। कौशल्या बाई सौनकर ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। इस घटना के बाद बेटी, बेटे और उनके पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। कौशल्या ने बताया कि उनकी बहू को दो छोटे छोटे बच्चे हैं। उन्होंने उनकी पढ़ाई लिखाई और जीवन यापन के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इलाके में गम का माहौल है। हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आ पया है कि, करंट तर में कैसा फैला।
CG-करंट लगने से बहु-ससुर की मौत: नहाने के बाद कपड़े सूखा रही थी महिला,लगा बिजली का झटका, बचाने आए ससुर भी चपेट में आए…









