ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

CG- 5 साल की बच्ची का RAPE: नहीं थम रहे दुष्कर्म के मामले, 3 दिन में दूसरी बार मासूम बनी हवस का शिकार, नाबालिग दे रहे वारदातों को अंजाम

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में तीन वर्षीय मासूम के बाद अब एक और पांच वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दो नाबालिगों ने मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया। दोनों ने पहले मासूम को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया फिर घर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया है। तीन दिन के भीतर ये दूसरी घटना है, जिसमें दो मासूम दरिंदगी के शिकार हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। जहां 5 वर्षीय मासूम दरिंदों के हवस का शिकार हुई है। पांच वर्षीय मासूम को गांव के ही 15 वर्षीय दो किशोर चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गए। यहां दोनों ने मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया। मासूम रोते बिलखते अपने घर पहुंची, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। फिलहाल दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को न्यायिक रिमांड पर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

ALSO READ- : अवकाश ब्रेकिंग: निजी और सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी… मतदान के दिन मिलेगा सवैतनिक अवकाश, आदेश जारी

दुष्कर्म के बाद तीन साल की मासूम की हत्या

बता दें कि तीन दिन पहले ही बिलासपुर में ही तीन साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म की हत्या कर दी गई थी। 17 मार्च को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। उसी समय उसके मकान मालिक का 16 वर्षीय बेटा बच्ची को पकड़कर अपने घर ले गया। बाथरूम में बंद कर उसके साथ रेप किया। इधर सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक मासूम के निजी अंगों पर चोटें और शरीर पर नाखून के साथ ही काटने के भी निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि रेप के बाद बच्ची चीखी तो आरोपी ने उसे अपने दांतों से काटकर मार डाला था।

ALSO READ- : मौत का VIDEO: ब्रेकिंग — राजधानी के City Center मॉल में दूसरे माले से गिरा 1 साल का मासूम, मचा हड़कंप, देखें VIDEO 

नाबालिग दे रहे वारदातों को अंजाम

बिलासपुर से तीन दिनों को सामने रेप के दो मामलों को अंजाम देने वाले आरोपी नाबालिग हैं। इस तरह मामलों में अब नाबालिगों की संलिप्तता बढ़ती जा रही है। जानकारों की मानें तो इसका सबसे बड़ा कारण मोबाइल को माना जा रहा है। मोबाइल के कारण अब नाबालिगों की पहुंच अश्लील वीडियो तक हो गई है। मोबाइल में इस तरह के वीडियो देख नाबालिग अब वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

https://hindi.thebharatexpress.com/cg-rape-breaking-shameful-incident-3-year-old-innocent-girl-was-taken-to-bathroom-and-raped-died-in-hospital/

CG- 5 साल की बच्ची का RAPE : नहीं थम रहे दुष्कर्म के मामले, 3 दिन में दूसरी बार मासूम बनी हवस का शिकार, नाबालिग दे रहे वारदातों को अंजाम

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles