LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Rain Alert in CG: आज भी गरज-चमक के साथ होगी जोरदार बारिश, ठंडी हवा बढ़ाएगी कंपकपी…

Rain Alert in CG : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में काले घने बादल छाए हुए हैं। साथ ही सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह से देखा जा रहा है। वहीं लगातार तीन दिनों से गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। प्रदेश में ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश संभावित है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है। प्रदेश के कई स्थानों पर आज भी बादल छाए हुए हैं। आज भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभावित लग रही है। वहीं बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है।

ALSO READ- 🔴CG ब्रेकिंग-11 की मौत-CG में बस पलटी.…16 घायल और अब तक 11 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, CM साय ने जताया शोक… 

Rain Alert in CG: बताया जा रहा है कि इस वष अप्रैल माह में गर्मी के मौसम में बारिश का 20 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। पिछले 20 वर्षों में अप्रैल माह सबसे ठंडा रहा है। वहीं रायपुर का तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से 15 डिग्री कम रहा है।

Rain Alert in CG: आज भी गरज-चमक के साथ होगी जोरदार बारिश, ठंडी हवा बढ़ाएगी कंपकपी…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles