LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, राजधानी दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष समेत कई नेता BJP में शामिल

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर नाराज बताए जा रहे थे।

लोकसभा चुनावों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर नाराज चल रहे थे। अरविंदर सिंह लवली के साथ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक शामिल हैं।अरविंदर सिंह लवली शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनको पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया था।

ALSO READ- Online सट्टा “Mahadev Book” समेत अन्य App के खिलाफ Raipur पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई: पुणे से 26 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार… 25 लाख का सामान जब्त, 30 करोड़ से अधिक का मामला …

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुए। लवली के साथ पूर्व कांग्रेस विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह और नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस के योगानंद शास्त्री ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। वह दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण के दौरान 25 मई को मतदान होना है।

हाल ही में लवली ने दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी एक वजह AAP से गठबंधन का होना भी है। अरविंदर सिंह लवली ने पद छोड़ने के बाद अपने बयान में कहा था कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई गठबंधन के खिलाफ थी और पार्टी आलाकमान ने राष्ट्रीय राजधानी के नेताओं की बात नहीं सुनी और AAP से गठबंधन को मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने कांग्रेस की दिल्ली यूनिट में चल रही खींचतान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया का भी नाम लिया था।

ALSO READ- PRSU RESULT 2024: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी किया वार्षिक परीक्षा परिणाम, CHECK PRSU.AC.IN RESULT 2024

अरविंदर सिंह लवली ने अपने त्यागपत्र में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिए जाने की आलोचना की थी और कहा कि ये दिल्ली कांग्रेस के लिए अजनबी हैं। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे अपने इस्तीफे में कहा था कि वह खुद को लाचार महसूस कर रहे थे क्योंकि दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं के सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसलों को दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया रोक देते थे।

लवली ने अपने इस्तीफे में कहा था कि दिल्ली कांग्रेस इकाई AAP से गठबंधन के खिलाफ थी। जिस आम आदमी पार्टी के आधे कैबिनेट मंत्री वर्तमान में जेल में हैं, उका गठन कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर किया गया था। फिर भी कांग्रेस ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया। यही नहीं दो ऐसे नेताओं (कन्हैया कुमार और उदित राज) को टिकट दिए गए जो कांग्रेस की नीतियों से अनजान हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुए। लवली के साथ पूर्व कांग्रेस विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह और नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस के योगानंद शास्त्री ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। वह दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण के दौरान 25 मई को मतदान होना है।

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, राजधानी दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष समेत कई नेता BJP में शामिल

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles