LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Girl rape in car: चलती कार में युवती के साथ दुष्कर्म

Girl rape in car : आगरा के बाह थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ चलती कार में कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि वारदात में कार चालक ने भी आरोपी का साथ दिया था और वे किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे बीच सड़क पर छोडक़र भाग गए, जिसके बाद पीड़िता राहगीरों की मदद से स्थानीय थाना पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक विजेंद्र को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। बाह थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। उन्होंने बताया कि युवक किशोरी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया और चलती कार में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है।

>>  शिक्षक ने छात्रा के साथ किया बलात्कार, नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाकर किया बलात्कार

चलती कार में युवती के साथ दुष्कर्म

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles