LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शिक्षक ने छात्रा के साथ किया बलात्कार, नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाकर किया बलात्कार

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ उसके स्कूल शिक्षक ने अपने आवास पर कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जैतपुर पुलिस थाने के प्रभारी तरुण धीमान ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना मंगलवार की है जब शिक्षक ने लड़की को देर रात अपने आवास पर बुलाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी से कुछ कहा तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

>> Actress Pavithra Jayaram Died in Car Accident: मशहूर एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, महज 35 साल की उम्र में

धीमान ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। उसके माता-पिता अगले दिन पुलिस के पास पहुंचे और घटना के सिलसिले में एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। ‘‘घटना के बाद से शिक्षक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।’’

ALSO READ-  Live suicide video: सुसाइड का Live वीडियो, छत्तीसगढ़ में नाबालिग ने Recording चालू कर लगाई फांसीa

शिक्षक ने छात्रा के साथ किया बलात्कार, नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाकर किया बलात्कार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles