LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ली कार शोरूम गोलीबारी: पुलिस ने हमलावर को मारी गोली, मौत

दिल्ली कार शोरूम गोलीबारी, नयी दिल्ली, 17 मई। पश्चिम दिल्ली में एक कार शोरूम में गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल एक शूटर दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई के साथ मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के शाहबाद डेयरी इलाके के पास हुई।

अजय उर्फ गोली पुर्तगाल निवासी कुख्यात अपराधी हिमांशु भाऊ का शार्पशूटर था। एक अधिकारी ने बताया कि वह एक कार से जा रहा था और जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।

दिल्ली कार शोरूम गोलीबारी

पुलिस के अनुसार अजय हरियाणा के रोहतक का मूल निवासी था और वह राज्य और दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम के तहत अपराधों समेत एक दर्जन मामलों में शामिल था। पुलिस के मुताबिक वह दस मार्च को सोनीपत के मुरथल में एक व्यापारी की हत्या में भी शामिल था।

car showroom shooting
car showroom shooting

अजय ने छह मई को 27 साल के मोहित रिधाऊ के साथ मिलकर तिलक नगर इलाके में पुरानी लक्जरी कारों के एक शोरूम पर गोली चला दी। गोलियां कांच के दरवाजों और खिड़कियों पर लगीं और सात लोग घायल हो गए।

हमलावरों ने घटना के बाद हाथ से लिखा एक नोट छोड़ा था, जिसमें तीन बदमाशों -भाऊ, नीरज फरीदकोट और नवीन बाली के नाम थे।

पुलिस ने बताया था कि शोरूम के मालिक को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आया था और फोन करने वाले ने उनसे रंगदारी के रूप में पांच करोड़ रुपये की मांग की थी।

पुलिस के अनुसार बाद में रिधाऊ को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली कार शोरूम गोलीबारी: पुलिस ने हमलावर को मारी गोली, मौत

Related Articles